केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधारित शिक्षक और अन्य कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया गया है। इसके लिए विभाग ने KVS Samvida Sathi Portal लॉन्च किया है। अब देश के किसी भी केंद्रीय विद्यालय में अस्थाई पदों पर निकलने वाली भर्तियों के लिए अभ्यर्थी इस एकल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक जिले और स्कूल के अनुसार रिक्तियों की सूची जारी की जाती है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Overview
| Feature | Details |
|---|---|
| पोर्टल का नाम | KVS Samvida Sathi Portal |
| संस्था का नाम | Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) |
| भर्ती का प्रकार | संविदा / अस्थाई भर्ती (Contractual / Temporary) |
| पदों के नाम | PGT, TGT, PRT, कम्प्यूटर शिक्षक, स्पोर्ट्स कोच आदि |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Samvida Sathi Portal) |
| चयन प्रक्रिया | साक्षात्कार (Interview) एवं दस्तावेज सत्यापन |
| आधिकारिक वेबसाइट | samvida-sathi.kvs.gov.in |
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Age Limit
केंद्रीय विद्यालय संगठन संविदा साथी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा निम्नलिखित है:
- न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा: 65 वर्ष तक
- नोट: आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Educational Qualification
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। विस्तृत विवरण नीचे देखें:
1. PGT (Post Graduate Teacher)
- अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduation) डिग्री होनी चाहिए।
- इसके अतिरिक्त किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed डिग्री अनिवार्य है।
2. TGT (Trained Graduate Teacher)
- संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ ही B.Ed की डिग्री और CTET पेपर 2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
3. PRT (Primary Teacher)
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- इसके साथ ही D.El.Ed / BSTC और CTET पेपर 1 उत्तीर्ण होना चाहिए।
4. कंप्यूटर प्रशिक्षक (Computer Instructor)
- कम्प्यूटर साइंस में B.Tech / BCA / MCA / PGDCA या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Selection Process
केंद्रीय विद्यालय संगठन संविदा साथी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। इसकी चयन प्रक्रिया बेहद सरल है:
- साक्षात्कार (Interview): संबंधित केंद्रीय विद्यालयों द्वारा इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
Also Read: यदि आप बेरोजगारी भत्ते की स्थिति जानना चाहते हैं, तो हमारा यह लेख पढ़ें: Rajasthan Berojgari Bhatta Payment Status
How to Apply KVS Samvida Sathi Recruitment 2026
इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक संविदा साथी पोर्टल samvida-sathi.kvs.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “New Registration / Register” के लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए सभी निर्देशों और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और “Accept” करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर सबमिट करें।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, डिग्री, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
- भरे गए फॉर्म की एक बार अच्छी तरह से जांच कर लें और फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Important Links
| KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Apply Online | Click Here |
| KVS Vacancy Details | Click Here |
| Official Website | https://samvida-sathi.kvs.gov.in/ |
FAQ’s
Q.1: KVS Samvida Sathi Portal क्या है?
Ans: यह केंद्रीय विद्यालय संगठन का एक अधिकारिक एकीकृत पोर्टल है, जिसके माध्यम से देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में रिक्त संविदा (Contractual) पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है।
Q.2: इस भर्ती के तहत किन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है?
Ans: इस पोर्टल के माध्यम से PGT, TGT, PRT, कंप्यूटर प्रशिक्षक, स्पेशल एजुकेटर, काउंसलर और स्पोर्ट्स कोच जैसे विभिन्न संविदा पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
Q.3: KVS संविदा भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है।
Q.4: क्या इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा आयोजित की जाएगी?
Ans: नहीं, इस भर्ती के तहत कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q.5: क्या पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने मात्र से नौकरी की गारंटी मिलती है?
Ans: नहीं, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन केवल आपके आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाता है। अंतिम चयन स्कूल स्तर पर इंटरव्यू में आपके प्रदर्शन के आधार पर ही होगा।



