Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026: राजस्थान के लाखों युवाओं का लंबा इंतज़ार आज खत्म हो गया है! राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज 27 मई 2026 को राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक (3rd Grade Teacher) भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।
शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बहुत बड़ी और खुशियों भरी खबर है। बोर्ड अध्यक्ष श्री आलोक राज के पूर्व निर्देशानुसार, रिजल्ट को मई के अंतिम सप्ताह में जारी करने का वादा पूरा किया गया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने रिजल्ट डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक, कट-ऑफ और आगामी प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से दी है।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026: Overview
नीचे दी गई टेबल में राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण दिया गया है:
| Exam Details | Information |
|---|---|
| Organization | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| Post Name | थर्ड ग्रेड शिक्षक (Level-1 और Level-2) |
| Vacancies | 7759 पद |
| Salary | पे मैट्रिक्स लेवल-10 (Level-10) |
| Exam Dates | 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 |
| Result Date | 27 मई 2026 |
| Job Location | राजस्थान |
| Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Latest News: आज जारी हुआ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का रिजल्ट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 7759 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक शांतिपूर्ण तरीके से किया गया था। इसके बाद 27 फरवरी को बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। आंसर की पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद, बोर्ड ने आज 27 मई को फाइनल रिजल्ट और चयनित उम्मीदवारों की सूची (Merit List) जारी कर दी है। यह परिणाम लेवल-1 और लेवल-2 (विषयवार) के लिए अलग-अलग पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध करवाया गया है।
चयन के बाद अगला चरण: दस्तावेज सत्यापन (DV)
जिन भी अभ्यर्थियों का रोल नंबर इस मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
- सफल अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज (जैसे- REET सर्टिफिकेट, डिग्री, डिप्लोमा, मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र) तैयार रखने चाहिए।
- दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत शेड्यूल और स्थान की जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।
How to Check Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद “Candidate Corner” के टैब पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब आपके सामने एक मेनू खुलेगा, इसमें “Results” के विकल्प का चयन करें।
- स्टेप 4: यहाँ आपको “Primary/Upper Primary School Teacher 2026: List of Selected Candidates” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
- स्टेप 6: पीडीएफ को ओपन करें और ‘Ctrl+F’ दबाकर अपना Roll Number (रोल नंबर) सर्च करें।
- स्टेप 7: यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में हाईलाइट होता है, तो इसका मतलब है कि आप सफल हो गए हैं। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 Important Links
| Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 Date | Direct Link |
|---|---|
| Rajasthan 3rd Grade Teacher Result Science Maths Level 2 | NonTSP Part-1, NonTSP Part-2, TSP List, CutOff Marks for DV |
| Rajasthan 3rd Grade Teacher Result Sanskrit Level-2 | NonTSP, TSP List, CutOff Marks for DV |
| Rajasthan 3rd Grade Teacher Result Sanskrit Level-1 | NonTSP, CutOff Marks for DV |
| REET Mains 3rd Grade Teacher Result 2026 Check Link-2 | List-1 List-2 List-3 List-4 List-5 List-6 List-7 List-8 |
| Rajasthan 3rd Grade Teacher All Subject Result 2026 | Click Here |



