WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Board 10th 12th Model Paper 2026: आरबीएसई द्वारा 10वीं-12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आगामी सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। सभी प्रमुख विषयों के लिए नए मॉडल प्रश्न पत्र अब आधिकारिक रूप से उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर छात्र अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं। जानकारी के अनुसार, आरबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक विषयवार आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा में 19 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होने जा रहे हैं, जिसके लिए पूरे राजस्थान में लगभग 6193 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं।

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के मॉडल क्वेश्चन पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। विद्यार्थी इन मॉडल पेपर की मदद से अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं, क्योंकि इससे पेपर पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और मार्किंग सिस्टम को समझने में काफी आसानी होती है। इसके साथ ही बोर्ड ने हर विषय का विस्तृत ब्लूप्रिंट भी जारी किया है, जिससे छात्रों को यह पता चल सके कि किस यूनिट से कितने नंबर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

Rajasthan Board Model Paper 2026 Overview

Board NameBoard of Secondary Education, Rajasthan (RBSE)
Class10th and 12th
Academic Session2025-26
RBSE 10th 12th Exam 2026 Date12 February to 12 March 2026
Model Paper TypeSubject-wise Model Question Paper
Total Exam Duration3 hours 15 minutes
CategoryRajasthan Board 10th 12th Model Paper 2026
Model question paper release8 December 2025
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan Board Model Paper 2026: Class 10th 12th

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी विषयों के मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अब आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विषयवार मॉडल पेपर देख सकते हैं। बोर्ड ने 10वीं, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय और 12वीं के आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों संकायों के मॉडल पेपर उपलब्ध करा दिए हैं। इन मॉडल पेपर्स में छात्रों को यह समझाया गया है कि किस भाग से कितने प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी इन पेपर्स की मदद से प्रश्न पत्र का फॉर्मेट, एग्जाम पैटर्न और समय प्रबंधन को पहले ही समझ सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Class Model Paper 2026

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा 12 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है और इस साल लगभग 11 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड अजमेर ने कक्षा 10 के सभी विषयों—हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी और पंजाबी—के मॉडल पेपर जारी किए हैं। मॉडल प्रश्न पत्रों को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकें, इसलिए कई जगहों पर रंगीन चित्रों और आसान समझ वाली प्रस्तुति का उपयोग किया गया है।

Rajasthan Board 12th Class Model Paper 2026

इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स—तीनों संकायों के सभी विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं। इन मॉडल पेपर्स में अभ्यर्थी प्रश्न पत्र का पूरा प्रारूप, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा में आने वाले विषयवार भारांक की जानकारी देख सकते हैं। बोर्ड ने सभी विषयों के ब्लूप्रिंट भी जारी कर दिए हैं, जिससे विद्यार्थी अपने विषय की तैयारी और मजबूत कर सकते हैं। 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 में परीक्षार्थियों को कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा।

Rajasthan Board 10th 12th Model Paper 2026 Download

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को होम पेज पर मॉडल क्वेश्चन पेपर के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अभ्यर्थी को मॉडल पेपर 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद विद्यार्थी को 10वीं या 12वीं कक्षा के मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करना है जिसे आप मॉडल पेपर चेक करना चाहते हैं।
  • इससे संबंधित कक्षा का मॉडल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • फिर अभ्यर्थी इसमें सभी विषयों के मॉडल पेपर और एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RBSE 10th 12th Model Paper 2026: Links

Class 10th Model Paper 2026
Class 12th Model Paper 2026
Model Question Papers
rajeduboard.rajasthan.gov.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Date: December 10, 2025

I am Sanjay Verma from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and government jobs. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the Job section of jobsrajasthan.com since 2023.

Leave a Comment

Contents