WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan BSTC Admit Card 2026: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Rajasthan BSTC Admit Card 2026: राजस्थान में प्राथमिक शिक्षक (3rd Grade Teacher) बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, BSTC परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही सभी उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवारों का इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि Rajasthan BSTC Admit Card 14 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए है।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, सभी अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। याद रहे, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस आर्टिकल में हमने परीक्षा का समय, जरूरी निर्देश और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया विस्तार से बताई है।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026: Overview

Exam DetailsInformation
परीक्षा का नाम (Exam Name)प्री डीएलएड परीक्षा 2026-27 (Pre D.El.Ed.)
अन्य नाम (Also Known As)बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC)
आयोजक संस्था (Conducting Body)वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा
आवेदन की अंतिम तिथि02 अप्रैल 2026 (समाप्त)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि14 मई 2026
परीक्षा की तिथि (Exam Date)20 मई 2026
परीक्षा का समय (Exam Timing)दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
परीक्षा का मोड (Exam Mode)ऑफलाइन (Offline OMR Based)
आधिकारिक वेबसाइटpredeledraj2026.com

Latest News: 14 मई को जारी होगा BSTC एडमिट कार्ड

राजस्थान में 2 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) कोर्स में प्रवेश लेने के लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। इस साल इस परीक्षा को आयोजित कराने की जिम्मेदारी VMOU, कोटा को सौंपी गई है।

परीक्षा 20 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विश्वविद्यालय (VMOU) की ओर से मिली ताज़ा अपडेट के अनुसार, परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 14 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट (predeledraj2026.in) पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, और रिपोर्टिंग टाइम जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी।

परीक्षा केंद्र के लिए बेहद सख्त और जरूरी निर्देश

चूंकि BSTC एक बड़ी प्रवेश परीक्षा है, इसलिए परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवारों को इन नियमों को गांठ बांध लेना चाहिए:

  1. आपको अपना प्रिंट किया हुआ ओरिजिनल BSTC एडमिट कार्ड (E-Admit Card) साथ ले जाना है। मोबाइल में एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी मान्य नहीं होगी।
  2. परीक्षा के दिन आपके पास अपना एक ओरिजिनल और वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) होना अनिवार्य है।
  3. परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी, इसलिए किसी भी प्रकार की चेकिंग और भीड़ से बचने के लिए कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले (यानी 12:30 बजे तक) अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
  4. ओएमआर शीट (OMR Sheet) को भरने के लिए केवल नीले या काले रंग का पारदर्शी (Transparent) बॉल पेन ही साथ लेकर जाएं।

How to Download Rajasthan BSTC Admit Card 2026?

14 मई को एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है। इसलिए अपना ‘Pre Deled Admit Card 2026’ डाउनलोड करने का सबसे आसान और सही तरीका नीचे दिया गया है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में प्री डीएलएड परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.in या predeledraj2026.com को ओपन करें।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर जाते ही आपको ‘Latest Announcements’ सेक्शन में “Download BSTC (Pre D.El.Ed) Admit Card 2026” का एक चमकता हुआ लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • स्टेप 4: यहाँ अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) सही-सही दर्ज करें।
  • स्टेप 5: इसके बाद नीचे दिए गए ‘Submit’ या ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: आपका BSTC 2026 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • स्टेप 7: इसमें दी गई अपनी सारी जानकारी (नाम, परीक्षा केंद्र आदि) को ध्यान से चेक करें और परीक्षा के दिन के लिए इसे डाउनलोड करके इसका एक स्पष्ट प्रिंट आउट (Printout) निकाल लें।

predeledraj2026.com Admit Card Direct Link

Pre Deled Admit Card 2026 Direct Link
BSTC Admit Card
Old BSTC Paper
Pre Deled Syllabus
predeledraj2026.com

BSTC Admit Card 2026: FAQ’s

Q 1. राजस्थान BSTC परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड कब आएगा?

Ans. ताज़ा अपडेट के अनुसार, राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी कर दिया है।

Q 2. Rajasthan Pre D.El.Ed परीक्षा की तिथि क्या है?

Ans. यह परीक्षा 20 मई 2026 को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

Q 3. मैं अपना BSTC Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?

Ans. आप आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Date: May 14, 2026

I am Sanjay Verma from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and government jobs. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the Job section of jobsrajasthan.com since 2023.

Leave a Comment

Contents
Close This Ads