WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan CET Notification 2026: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन 1 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार स्नातक स्तर की राजस्थान सीईटी परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते है और Rajasthan SSO Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।”

OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Types of CET Exam2 Types (Senior Secondary / Graduate-level)
NO. of attemptsNo restrictions
Qualification10th/12th Pass, Degree
Validity of CET Score1 Years
Exam LanguageEnglish and Hindi
Exam ModeOffline
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन 1 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की सटीक तिथियां घोषित की जाएंगी। हालांकि, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा इसके लिए आधिकारिक परीक्षा तिथियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं, जिसके अनुसार स्नातक स्तर की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (12वीं स्तर) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई हैराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा परीक्षा की तिथियां भी पहले ही घोषित की जा चुकी हैं, जिसके अनुसार 12वीं स्तर की सीईटी परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटसीनियर सैकण्डरी (12th Level)स्नातक (Graduation Level)
विस्तृत नोटिफिकेशन जारी 23 जून 20261 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि24 जून 20264 जुलाई 2026
आवेदन करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि Sarkari Result23 जुलाई 20262 अगस्त 2026
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथिपरीक्षा से 7–10 दिन पहलेपरीक्षा से 7–10 दिन पहले
आधिकारिक परीक्षा तिथियां23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 202601 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026

राजस्थान सीईटी पात्रता मानदंड

जो उम्मीदवार राजस्थान सीईटी 2026 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें संबंधित स्तर के लिए पात्रता मानदंड पता होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार आवश्यक पात्रता को पूरा नहीं करता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • सीनियर सेकेंडरी स्तर (12वीं स्तर): उम्मीदवार को कम से कम 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • स्नातक स्तर: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी पाठ्यक्रम में न्यूनतम डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

  • सीनियर सेकेंडरी स्तर (12वीं स्तर): न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु 40 वर्ष।
  • स्नातक स्तर: न्यूनतम आयु 21 वर्ष, अधिकतम आयु 40 वर्ष।

आयु में छूट

श्रेणीआयु में छूट
महिला5 वर्ष
विधवाकोई ऊपरी सीमा नहीं
पुरुष ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस5 वर्ष
महिला ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस10 वर्ष
सामान्य पीडब्ल्यूडी10 वर्ष
एससी/एसटी पीडब्ल्यूडी15 वर्ष
ओबीसी पीडब्ल्यूडी12 वर्ष

आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान सीईटी फॉर्म 2026 के लिए आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • SSO ID
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • हस्ताक्षर

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग: ₹600
  • ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग: ₹400

आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान सीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. SSO ID आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
  2. आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

चयन प्रक्रिया

सीईटी में न्यूनतम अंकों का नियम लागू है:

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40% अंक।
  • एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35% अंक।

15 गुना का नियम अब लागू नहीं है, जिससे चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।

परीक्षा पैटर्न

राजस्थान सीईटी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक प्रदान किए जाएंगे, और गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

12वीं स्तर परीक्षा पैटर्न

विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, तर्कशक्ति एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी1202402 घंटे 30 मिनट

स्नातक स्तर परीक्षा पैटर्न

विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित), राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारत की अर्थव्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी, सामान्य अग्रेंजी1503003 घंटे

सीईटी प्रमाणपत्र की वैधता

समान पात्रता परीक्षा का स्कोर परिणाम की तिथि से 3 वर्ष के लिए मान्य होगा। परीक्षा वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q.1: राजस्थान में सीईटी के फॉर्म कब भरे जाएंगे?

Ans: राजस्थान सीईटी (12वीं स्तर) 2026 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 24 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और इन्हें भरने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 है। वहीं, स्नातक (ग्रेजुएशन स्तर) के फॉर्म 4 जुलाई 2026 से शुरू है।

Q.2: सीईटी 2026 का एग्जाम कब होगा?

Ans: सीईटी 2026 परीक्षा की तिथि आपके राज्य पर निर्भर करती है। राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा 23-25 अक्टूबर 2026 को और ग्रेजुएशन स्तर की परीक्षा 1-3 दिसंबर 2026 को होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Date: July 16, 2026

I am Sanjay Verma from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and government jobs. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the Job section of jobsrajasthan.com since 2023.

Leave a Comment

Close This Ads