WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें Direct PDF डाउनलोड

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुप्रतीक्षित प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) भर्ती परीक्षा 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा का आयोजन 9 मई और 10 मई 2026 को राज्य भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

चूँकि परीक्षा में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं, इसलिए बोर्ड द्वारा राजस्थान लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए है। जिन भी उम्मीदवारों ने भूगोल (Geography) और विज्ञान (Science) विषय से इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। याद रहे, बिना एडमिट कार्ड और मान्य पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस आर्टिकल में परीक्षा का पूरा टाइम-टेबल, सख्त नियम और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया बताई गई है।

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026: Overview

नीचे दी गई टेबल में राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का एक त्वरित विवरण दिया गया है:

Exam DetailsInformation
संगठन का नाम (Board)राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
पद का नाम (Post Name)प्रयोगशाला सहायक (Geography & Science)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)05/2026
कुल पद (Total Vacancies)804 पद
परीक्षा का मोड (Exam Mode)ऑफलाइन (OMR Based)
परीक्षा की तिथियां (Exam Dates)09 और 10 मई 2026
एडमिट कार्ड की स्थिति5 मई 2026 (Released )
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Lab Assistant Exam Date 2026

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 का आयोजन इस वर्ष कुल 804 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित विषय (विज्ञान या भूगोल) में 12वीं पास होना अनिवार्य रखा गया था।

बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, विज्ञान (Science) और भूगोल (Geography) विषयों की परीक्षा अलग-अलग दिन और शिफ्ट में आयोजित होगी। अपना विषय और शिफ्ट नीचे ध्यानपूर्वक चेक करें:

Lab Assistant Exam Schedule 2026

विषय का नाम (Subject Name)परीक्षा की तिथि (Date)पारी एवं समय (Shift & Time)
लैब असिस्टेंट (Geography)09 मई 2026सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
लैब असिस्टेंट (Science) Paper-I10 मई 2026सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
लैब असिस्टेंट (Science) Paper-II10 मई 2026दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

(ध्यान दें: विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10 मई को दो पेपर होंगे। पेपर-1 सुबह की शिफ्ट में और पेपर-2 शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।)

परीक्षा केंद्र के लिए बेहद सख्त और जरूरी नियम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस बार परीक्षा में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कुछ बहुत ही सख्त निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन बातों को गांठ बांध लें:

  1. एडमिट कार्ड: आपका प्रिंट किया हुआ ओरिजिनल एडमिट कार्ड साथ होना चाहिए।
  2. समय पर पहुंचें: परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से काफी पहले आपको केंद्र पर पहुंचना होगा। गेट बंद होने का समय एडमिट कार्ड पर लिखा होगा, उसके बाद 1 मिनट की भी देरी होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  3. फोटो आईडी कार्ड का नियम (सबसे अहम): आपको अपना एक ओरिजिनल फोटो युक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) साथ ले जाना है। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आपके पहचान पत्र में लगी फोटो 3 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। यदि आपकी फोटो पुरानी है या शक्ल मैच नहीं हो रही है, तो उसे तुरंत अपडेट करा लें, अन्यथा परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
  4. पारदर्शी पेन: ओएमआर शीट (OMR Sheet) भरने के लिए केवल नीले रंग का पारदर्शी (Transparent) बॉल पेन ही साथ लेकर जाएं।

How to Download Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026?

अपने मोबाइल या कंप्यूटर से अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in को ओपन करें।
  • स्टेप 2: होमपेज पर ऊपर की तरफ मौजूद ‘Admit Card’ वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4: इसके बाद दांयी तरफ ‘Get Admit Card’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: अब अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number), जन्म तिथि (Date of Birth) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें।
  • स्टेप 6: अंत में ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें अपना एग्जाम सेंटर, रोल नंबर और समय अच्छे से चेक करें और इसका एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

(आप अपनी SSO ID (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ‘Recruitment Portal’ में लॉगिन करके भी अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।)

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan Lab Assistant Exam City Admit Card NoticeExam Date
Rajasthan Lab Assistant Exam City Intimation Slip (4.5.2026)Exam City
Rajasthan Lab Assistant Exam Admit Card (5.5.2026)Admit Card
RSSB Official WebsiteRSSB

FAQs

Q 1. राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा 2026 कब आयोजित की जाएगी?

Ans. यह परीक्षा 9 मई (भूगोल) और 10 मई 2026 (विज्ञान) को आयोजित की जा रही है।

Q 2. मैं अपना Rajasthan Lab Assistant Admit Card कैसे डाउनलोड करूँ?

Ans. आप आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या अपने SSO पोर्टल के जरिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q 3. परीक्षा केंद्र पर आईडी कार्ड (ID Card) को लेकर क्या नया नियम है?

Ans. बोर्ड के सख्त निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थी को ऐसा ओरिजिनल पहचान पत्र साथ ले जाना है जिसकी फोटो 3 वर्ष से अधिक पुरानी न हो।

Q 4. विज्ञान (Science) वर्ग के कितने पेपर होंगे?

Ans. विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10 मई को दो पेपर (Paper 1 और Paper 2) होंगे, जो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Date: May 6, 2026

I am Sanjay Verma from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and government jobs. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the Job section of jobsrajasthan.com since 2023.

Leave a Comment

Contents