WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2026: राजस्थान आरटीई एडमिशन लॉटरी रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

राजस्थान में Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2026 जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा 12 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे आरटीई एडमिशन के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। इस वर्ष आरटीई एडमिशन प्रक्रिया में लगभग 6 लाख 34 हजार से अधिक अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया था।

जिन अभिभावकों ने RTE Admission Rajasthan 2026-27 के तहत आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से RTE Lottery Result 2026 चेक कर सकते हैं। लॉटरी के माध्यम से बच्चों को उनके द्वारा चयनित स्कूलों में सीट आवंटित की गई है।

Rajasthan RTE Admission 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामप्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
योजना का नामआरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियमनिःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
आरक्षित सीटेंनिजी विद्यालयों में 25% सीटें
प्रवेश कक्षाएंप्री-प्राइमरी 3+, प्री-प्राइमरी 4+, प्री-प्राइमरी 5+, कक्षा 1
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 मार्च 2026
लॉटरी रिजल्ट12 मार्च 2026
प्रथम चरण आवंटन13 मार्च 2026
द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
तृतीय चरण आवंटन13 अप्रैल 2026 (यदि आवश्यक हुआ)
आधिकारिक वेबसाइटrajpsp.nic.in

Rajasthan RTE Admission 2026 क्या है

RTE (Right to Education) यानी शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत राजस्थान में 1 अप्रैल 2010 से यह योजना लागू है। इस योजना के अनुसार राज्य के सभी निजी स्कूलों में एंट्री लेवल कक्षाओं की 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं।

इस योजना के तहत चयनित बच्चों को कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। यह योजना उन परिवारों के लिए बेहद लाभदायक है जो आर्थिक कारणों से अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने में सक्षम नहीं होते।

राजस्थान में वर्तमान समय में लगभग 40,000 से अधिक मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय संचालित हैं, जिनमें हर साल आरटीई के तहत हजारों बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। आवेदन के दौरान अभिभावक अपने क्षेत्र के अधिकतम 5 स्कूलों का चयन कर सकते हैं।

Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2026 Latest Update

राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक पूरी की गई थी। आवेदन समाप्त होने के बाद राज्य स्तर पर एनआईसी (NIC) द्वारा ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से छात्रों का चयन किया गया।

12 मार्च 2026 को जारी इस लॉटरी के बाद जिन बच्चों का चयन हुआ है, उनके लिए 13 मार्च से 21 मार्च 2026 तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद जिन सीटों पर एडमिशन नहीं होगा, वहां दूसरे चरण की लॉटरी 27 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।

यदि इसके बाद भी कुछ सीटें खाली रहती हैं तो तीसरा चरण 13 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा सकता है।

Rajasthan RTE Admission 2026 Important Dates

क्र.सं.गतिविधितिथि
1विद्यालय प्रोफाइल अपडेट17 फरवरी 2026 तक
2ऑनलाइन आवेदन20 फरवरी – 10 मार्च 2026
3स्कूल चयन (Choice Filling)6 मार्च – 11 मार्च 2026
4ऑनलाइन लॉटरी रिजल्ट12 मार्च 2026
5प्रथम चरण स्कूल आवंटन13 मार्च 2026
6प्रथम चरण दस्तावेज सत्यापन13 मार्च – 21 मार्च 2026
7द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
8द्वितीय चरण दस्तावेज सत्यापन27 मार्च – 4 अप्रैल 2026
9तृतीय चरण आवंटन (यदि आवश्यक)13 अप्रैल 2026
10तृतीय चरण दस्तावेज सत्यापन13 अप्रैल – 17 अप्रैल 2026

Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2026 कैसे चेक करें

यदि आपने भी आरटीई एडमिशन के लिए आवेदन किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना RTE Lottery Result 2026 Rajasthan आसानी से चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर RTE Lottery Result / Centralized Lottery Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया पेज खुलेगा।
  4. यहां आपको अपने जिले (District) का चयन करना होगा।
  5. इसके बाद ब्लॉक और स्कूल का चयन करें।
  6. अब आपके सामने संबंधित स्कूल की लॉटरी सूची और मेरिट लिस्ट दिखाई देगी।
  7. यहां से आप अपने बच्चे का नाम और प्राथमिकता क्रम चेक कर सकते हैं।

Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2026 Important Links

विवरणलिंक
RTE Lottery Result CheckOfficial Portal
Centralized Lottery Result School Wiseकेंद्रीकृत लाटरी परिणाम-विद्यालय वार Check
Candidate Priority Orderअभ्यार्थी प्राथमिकता क्रम Check
Official Websitehttps://rajpsp.nic.in/
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Date: March 12, 2026

I am Sanjay Verma from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and government jobs. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the Job section of jobsrajasthan.com since 2023.

Leave a Comment

Contents