राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इस बार चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने पंच और सरपंच पद के चुनाव के लिए नामाकंन पत्र के साथ जमा किए जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। यदि आप भी इस चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाग लेने जा रहे हैं, तो नामांकन फॉर्म भरने से पहले इन दिशा-निर्देशों और आवश्यक दस्तावेजों की सूची को ध्यान से समझ लें, ताकि कोई भी गलती आपके नामांकन को रद्द न करवा सके।
आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरे हों। इसके लिए शपथ पत्र, संपत्ति का ब्यौरा, संतान संबंधी नियम और शौचालय घोषणा पत्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को अनिवार्य किया गया है।
Rajasthan Panchayat Chunav 2026: Overview
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) |
| चुनाव का नाम | राजस्थान पंच और सरपंच चुनाव 2026 |
| दस्तावेज निर्देश तिथि | 6 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sec.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Sarpanch Chunav Document List: इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करते समय निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज और प्रमाण पत्र संलग्न करने होंगे:
1. नाम निर्देशन पत्र (प्रारूप-4)
वार्ड पंच और सरपंच दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप-4 में अपना नाम निर्देशन पत्र (Nomination Paper) जमा करना होगा। ध्यान रखें कि इस फॉर्म में कोई भी कॉलम खाली नहीं रहना चाहिए। संतान संबंधी नियमों और योग्यताओं के विवरण को स्पष्ट रूप से भरना अनिवार्य है।
2. प्रारूप-4घ में घोषणा पत्र
यह एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा पत्र है, जिसमें उम्मीदवार को अपने बारे में पूरी पारदर्शिता बरतनी होगी। इसके अंतर्गत निम्नलिखित जानकारियों का ब्यौरा देना आवश्यक है:
- उम्मीदवार के खिलाफ किसी भी अदालत में लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी।
- किसी मामले में पहले मिली दोषसिद्धि (सजा) का पूरा विवरण।
- उम्मीदवार और उसके परिवार की चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा।
3. सरपंच पद के प्रत्याशियों के लिए शपथ पत्र (Affidavit)
सरपंच पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को एक आधिकारिक शपथ पत्र (उपाबंध-1बी) देना होगा। इसके नियम कुछ इस प्रकार हैं:
- यह शपथ पत्र कम से कम 50 रुपये के गैर-न्यायिक (Non-Judicial) स्टाम्प पेपर पर तैयार होना चाहिए।
- शपद पत्र को सक्षम न्यायिक या कार्यपालक मजिस्ट्रेट, नोटरी पब्लिक या शपथ आयुक्त द्वारा प्रमाणित (Attested) होना अनिवार्य है।
- नोट: यह नियम मुख्य रूप से केवल सरपंच पद के उम्मीदवारों के लिए लागू है।
4. कार्यशील स्वच्छ शौचालय संबंधी घोषणा पत्र
राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 19 के तहत प्रत्येक प्रत्याशी के घर में एक चालू और कार्यशील स्वच्छ शौचालय होना आवश्यक है। उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ स्वयं के हस्ताक्षरित घोषणा पत्र में स्पष्ट करना होगा कि उनके घर में शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध है। इस घोषणा पत्र के बिना नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
5. नो-ड्यूज सर्टिफिकेट (बकाया राशि प्रमाण पत्र)
यदि किसी उम्मीदवार पर संबंधित पंचायतीराज संस्था (जैसे ग्राम पंचायत या पंचायत समिति) का कोई भी पुराना टैक्स या बकाया राशि बाकी है, तो उसे नामांकन से पहले चुकाना होगा। भुगतान के बाद प्राप्त रसीद या नो-ड्यूज (No-Dues Certificate) प्रमाण पत्र को फॉर्म के साथ अटैच करना आवश्यक है।
6. चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) की आवश्यकता नहीं
राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि नामांकन पत्र के साथ किसी भी प्रकार का चरित्र प्रमाण पत्र जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रत्याशी बिना किसी चरित्र प्रमाण पत्र के अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
7. आरक्षित श्रेणी के लिए जाति प्रमाण पत्र
यदि कोई उम्मीदवार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहा है, तो उसे सक्षम राजस्व अधिकारी (तहसीलदार या जिला कलेक्टर) द्वारा जारी वैध डिजिटल जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। सामान्य सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए इसकी कोई बाध्यता नहीं है।
8. सरपंच पद के लिए जमानत राशि (Security Deposit)
नामांकन दाखिल करते समय प्रत्याशियों को निर्धारित जमानत राशि जमा कर उसकी मूल रसीद फॉर्म के साथ लगानी होगी:
- सामान्य वर्ग (General Category): 500 रुपये
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला): 250 रुपये
नामांकन फॉर्म कहाँ से प्राप्त करें और कैसे भरें?
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- उम्मीदवार अपना नामांकन फॉर्म संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (RO), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) या जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि मूल फॉर्म की कमी हो, तो आधिकारिक प्रारूप की फोटोकॉपी का उपयोग भी किया जा सकता है।
- सभी जानकारियों को साफ अक्षरों में भरें। ध्यान दें: हाथ से सादे कागज पर लिखे गए नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, केवल निर्धारित प्रारूप ही मान्य होंगे।
Important Links
| लिंक विवरण | लिंक स्रोत |
|---|---|
| Official Document PDF Download | यहाँ क्लिक करें |
| Official Website | sec.rajasthan.gov.in |
FAQ’s
Q.1: राजस्थान सरपंच चुनाव के लिए कितनी जमानत राशि जमा करानी होगी?
Ans: सामान्य वर्ग के लिए जमानत राशि 500 रुपये और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 250 रुपये तय की गई है।
Q.2: क्या राजस्थान पंचायत चुनाव नामांकन के लिए चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी है?
Ans: नहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के नवीन निर्देशों के अनुसार नामांकन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक नहीं है।
Q.3: सरपंच पद के लिए शपथ पत्र कितने रुपये के स्टाम्प पेपर पर बनाना होगा?
Ans: सरपंच पद के उम्मीदवारों को 50 रुपये के गैर-न्यायिक (Non-Judicial) स्टाम्प पेपर पर विधिवत प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा।
Q.4: शौचालय संबंधी घोषणा पत्र जमा करना क्यों अनिवार्य है?
Ans: राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम के तहत उम्मीदवार के घर में कार्यशील स्वच्छ शौचालय होना आवश्यक है, घोषणा पत्र न देने पर नामांकन पत्र खारिज हो सकता है।
Q.5: राजस्थान पंचायत चुनाव नामांकन फॉर्म कहाँ से मिलेंगे?
Ans: उम्मीदवार अपने क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी (RO), सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) या जिला निर्वाचन कार्यालय से आधिकारिक फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।



