WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 19 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 2 नवंबर 2025 को राज्यभर में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद 12 नवंबर को इसकी आधिकारिक उत्तर कुंजी और मास्टर प्रश्न पत्र जारी किए गए थे, जिससे अभ्यर्थियों को अपने संभावित अंकों का आकलन करने का अवसर मिला। इसके बाद उत्तर कुंजी पर 18 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिनका निस्तारण अब पूरा हो चुका है। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद अब राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है।

Rajasthan VDO Result 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 850 पदों के लिए किया जा रहा है, जिसमें 673 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं। परीक्षा राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से संपन्न हुई और बड़े पैमाने पर उम्मीदवार इसमें शामिल हुए।

ऑफिशियल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने अंकों का मिलान करने का पूरा अवसर दिया गया था। जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि लगी, उन्हें 20 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प प्रदान किया गया था।

Rajasthan Gram Vikas Adhikari Result Date 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बोर्ड ने VDO रिजल्ट 2025 को 19 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अब अपना परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट-ऑफ भी जारी की गई है, जिससे उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो सके कि विभिन्न वर्गों में चयन के लिए न्यूनतम कितने अंक निर्धारित किए गए हैं। कट-ऑफ के आधार पर ही आगे की चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

RSSB VDO Result 2025 PDF Download

बोर्ड ने परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में पहुंचा दी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित आंसर की तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर अंतिम मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड मेरिट लिस्ट तैयार करेगा और कैटेगरी वाइज रिजल्ट PDF जारी करेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार कट-ऑफ पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है क्योंकि इस बार प्रतियोगिता भी अधिक रही है।

Rajasthan VDO Result 2025 ऐसे करें चेक

जैसे ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. होमपेज पर मौजूद Candidate Corner सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां आपको Result का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने नई सूची खुलेगी जिसमें Rajasthan VDO Result 2025 लिंक मिलेगा।
  5. इस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  6. PDF खोलकर अपना Roll Number खोजें और नीचे दी गई कैटेगरी वाइज कट-ऑफ को भी चेक करें।

Important Links

List-1stList-2ndList-3rd
Rajasthan VDO Cut Off
RSSB Website
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Date: December 19, 2025

I am Sanjay Verma from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and government jobs. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the Job section of jobsrajasthan.com since 2023.

Leave a Comment

Contents