WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC Abhilekhagar Syllabus 2026: अभिलेखागार विभाग भर्ती सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी

RPSC Abhilekhagar Syllabus 2026 PDF Download

RPSC Abhilekhagar Syllabus 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभिलेखागार विभाग में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। आरपीएससी के द्वारा राजस्थान अभिलेखागार विभाग भर्ती का नया विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया हैं।

RPSC Archive Syllabus 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान अभिलेखागार के पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। राजस्थान अभिलेखागार विभाग में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे गये है। आरपीएससी के द्वारा राजस्थान अभिलेखागार सिलेबस 2026 और परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार राजस्थान अभिलेखागार भर्ती सिलेबस 2026 के आधार पर अच्छी तैयारी कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक से राजस्थान अभिलेखागार सिलेबस 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

OrganizationRajasthan Public Service Commission (RPSC)
DepartmentArchives Department
Vacancy NameAbhilekhagar Vibhag Bharti
SyllabusReleased
CategoryRPSC Syllabus
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Abhilekhagar Syllabus and Exam Pattern 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RPSC Abhilekhagar Bharti के लिए पोस्ट वाइज सिलेबस जारी कर दिया है। आरपीएससी अभिलेखागार भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए सभी विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में पूर्ण रूप से पता होना चाहिए।

बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली आरपीएससी अभिलेखागार परीक्षा में किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिये जाने के संबंध में अभ्यर्थी से पुष्टि करवाये जाने हेतु ओ.एम.आर. उत्तरपत्रक में पाँचवा विकल्प के संबंध में निम्नलिखित विशेष निर्देश लागू किये गये है :-

  1. प्रत्येक प्रश्न के 05 विकल्प A, B, C, D, E. अंकित रहेगें। उनमें से अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल उत्तर पुस्तिका में सही उत्तर दर्शाने हेतु करना होगा।
  2. प्रत्येक प्रश्न के लिये विकल्पों में से केवल एक विकल्प को भरना आवश्यक होगा।
  3. यदि अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रश्न को हल नहीं किया है तो उसके लिये पाँचवा विकल्प E को गोला गहरा करना होगा। यदि पाँचों विकल्पों में से किसी को भी गहरा नहीं किया जाता है तो ऐसे प्रत्येक प्रश्न के 1/3 अंक घटाये जावेगें।
  4. प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला गहरा भर दिया है। इस हेतु निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी को 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया जावेगा।
  5. जिस अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नो को किन्ही पाँच गोलों में से गहरा नहीं भरने पर उसे अयोग्य किया जावेगा।

RPSC Abhilekhagar Selection Process 2026

RPSC Abhilekhagar Vacancy 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Documents Verification

RPSC Abhilekhagar Exam Pattern 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के द्वारा आयोजित की जाने वाली अभिलेखागार विभाग भर्ती के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार रहेगा।

S.No.SubjectsQuestionsTotal Marks
Part AGeneral Knowledge of Rajasthan4040
Part BConcerned Subject (as prescribed in qualification for each post)110110
Total150150
  • प्रतियोगी परीक्षा में 150 अंक और 150 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • भर्ती परीक्षा में केवल एक पेपर होगा।
  • पेपर की अवधि दो घंटे तीस मिनट होगी।
  • उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
  • स्पष्टीकरण:- गलत उत्तर का अर्थ एक गलत उत्तर या एकाधिक उत्तर होगा।

RPSC Abhilekhagar Syllabus 2026

आरपीएससी के द्वारा अभिलेखागार विभाग में पुरालेखपाल, शोध अधिकारी, सहायक पुरालेखपाल, शोध अध्येता एवं रसायनज्ञ के पदों हेतु अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिये आरपीएससी ने अलग – अलग परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। हमने आपको Rajasthan Abhilekhagar Syllabus 2026 in Hindi में पीडीएफ के रूप में उपलब्ध करवा दिया है। जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

RPSC Abhilekhagar Syllabus 2026 PDF Download
RPSC Abhilekhagar Syllabus 2026 PDF Download

RPSC Archive Syllabus 2026: Post Wise

राजस्थान अभिलेखागार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी सिलेबस के माध्यम से परीक्षा के बारे में अधिक जान सकते हैं। यह पर आप Rajasthan Archive Syllabus 2026 सभी पोस्ट के विषयों के बारे में विस्तार से देंख सकते है। आरपीएससी अभिलेखागार परीक्षा में राजस्थान का सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय (जैसा कि क्विलिफिकेशन में निर्धारित है) शामिल हैं। नीचे हमने RPSC Archive Exam Syllabus के अंतर्गत शामिल सभी उप-विषयों का विवरण दिया है। 

राजस्थान का सामान्य ज्ञान

आरपीएससी अभिलेखागार विभाग परीक्षा में भाग एक से राजस्थान का सामान्य ज्ञान के विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे।

Rajasthan History, Culture & Heritage

  • राजस्थान का पूर्व एवं प्रारम्भिक इतिहास।
  • राजपूतों का युग: राजस्थान के प्रमुख राजवंश और प्रमुख शासकों की उपलब्धियाँ।
  • आधुनिक राजस्थान का उद्भव: 19वीं सदी के सामाजिक-राजनीतिक जागृति के कारक; 20वीं सदी के किसान और आदिवासी आंदोलन; 20वीं सदी का राजनीतिक संघर्ष और राजस्थान का एकीकरण।
  • राजस्थान की दृश्य कला, राजस्थान के किलों और मंदिरों की वास्तुकला;
  • राजस्थान की मूर्तिकला परंपराएँ और राजस्थान की चित्रकला की विभिन्न शैलियाँ।
  • राजस्थान की प्रदर्शन कलाएँ – राजस्थान का लोक संगीत और संगीत वाद्ययंत्र; राजस्थान के लोक नृत्य और लोक नाटक।
  • राजस्थान के विभिन्न धार्मिक पंथ, संत एवं लोक देवता।
  • राजस्थान में विभिन्न बोलियाँ एवं उनका वितरण; राजस्थानी भाषा का साहित्य.

Rajasthan Geography, Natural Resource & Socio-Economic Development

  • राजस्थान का भूगोल:-
    • व्यापक भौतिक विशेषताएं- पर्वत, पठार, मैदान और रेगिस्तान;
    • प्रमुख नदियाँ और झीलें;
    • जलवायु और कृषि-जलवायु क्षेत्र;
    • प्रमुख मिट्टी के प्रकार और वितरण;
    • प्रमुख वन प्रकार और वितरण;
    • जनसांख्यिकीय विशेषताएं;
    • मरुस्थलीकरण, सूखा और बाढ़, वनों की कटाई, पर्यावरण प्रदूषण और पारिस्थितिक चिंताएँ।
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था:– 
    • प्रमुख खनिज-धात्विक और गैर-धात्विक;
    • विद्युत संसाधन- नवीकरणीय और गैर नवीकरणीय;
    • प्रमुख कृषि आधारित उद्योग- कपड़ा, चीनी, कागज और वनस्पति तेल;
    • गरीबी और बेरोजगारी;
    • एग्रो फूड पार्क.

Rajasthan (India) Current Events and Issues

  • राज्य के महत्वपूर्ण व्यक्ति, स्थान एवं समसामयिक घटनाएँ।
  • महत्व की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ।
  • राजस्थान में कल्याण और विकास के लिए हाल ही में की गई नई योजनाएँ और पहल।

Concerned Subject (as prescribed in quilification)

संबंधित विषय (जैसा कि क्विलिफिकेशन में निर्धारित है) से प्रशन पूछे जाएँगे। सभी पोस्ट से संबंधित विषय के सिलेबस की पीडीएफ़ नीचे दी गई है जिसे आप डायरेक्ट लिंक की सहायता से डाउनलोड कर सेव कर सकते है।

Rajasthan Archive Syllabus 2026 PDF Download

आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आरपीएससी अभिलेखागार भर्ती सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं: –

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • आरपीएससी वेबसाइट के होमपेज पर, “भर्ती” या “परीक्षा” अनुभाग देखें।
  •  भर्ती/परीक्षा अनुभाग में, वर्ष 2026 के लिए Archives Department Recruitment 2026 syllabus से संबंधित लिंक खोजें।
  • आरपीएससी Archives Department Recruitment Syllabus के लिंक पर क्लिक करें।
  • सिलेबस डाउनलोड हो जाएगा। उसे सेव कर लेवे।

RPSC Archive Syllabus : Links

RPSC Archive Syllabus : Links
Chemist Syllabus
Assistant Archivist Syllabus
Research Scholar Syllabus
Research Officer Syllabus
Archivist Syllabus
Notification
RPSC

राजस्थान अभिलेखागार विभाग भर्ती सिलेबस : FAQ’s

Q.1: राजस्थान अभिलेखागार सिलेबस कब जारी होगा?

Ans: राजस्थान अभिलेखागार सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

Q.2: राजस्थान अभिलेखागार विभाग भर्ती सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें?

Ans: राजस्थान अभिलेखागार सिलेबस 2026 डाउनलोड करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Date: November 30, 2025

I am Sanjay Verma from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and government jobs. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the Job section of jobsrajasthan.com since 2023.

Leave a Comment

Contents