WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 PDF Download

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा समान पात्रता परीक्षा 12वी लेवल के लिए एक्जाम पेटर्न और सिलेबस अपडेट कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा विस्तरत CET 12th Level Syllabus जारी कर दिया गया है। जिसे आप नीचे दिये गए लिंक से पीडीएफ़ प्रारूप मे डाउनलोड कर सकते है।

CET 12th Level Syllabus 2026

राजस्थान सीईटी एग्जाम का आयोजन 1 वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित करवाया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान सीईटी एग्जाम में प्राप्त किए गए अंक या स्कोर 3 वर्ष के लिए मान्य होगा। अभ्यर्थी अपने अंको में सुधार करने के लिए राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट और 12वी लेवल एग्जाम कितनी भी बार दे सकता है। यह केवल एक पात्रता परीक्षा के रुप में सम्मिलित की जा रही है। भर्ती एजेंसियों द्वारा संबंधित पद के लिए अलग से एग्जाम आयोजित की जाएगी।

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board, Jaipur (RSSB)
Exam NameCommon Eligibility Test (CET)
LevelSenior Secondary Level  (12th Level)
Salary/ Pay ScaleVaries Post Wise
Job LocationRajasthan
CategoryCET Syllabus
Exam ModeOffline
Exam Date23 to 25 October 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

CET 12th Level Exam 2026 : Latest Update

राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल का नोटिफिकेशन 23 जून 2026 को जारी किया गया है। इसके बाद सीईटी 12वी लेवल का एग्जाम 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी CET Senior Secondary Level Syllabus 2026 के आधार पर अपनी तैयारी कर सकते हैं। CET 12th Level Exam Syllabus 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है।

RSMSSB CET 12th Level Exam Pattern 2026

राजस्थान सीईटी परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होगें। तथा परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के 240 अंकों के प्रश्न होंगे। जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। जबकि गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, तर्कशक्ति एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी1202402 घंटे 30 मिनट
  • परीक्षा में पूछे गए प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और पेन और पेपर मोड में होंगे।
  • लिखित परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
  • परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक होंगे।

CET Senior Secondary Level Syllabus 2026

CET Senior Secondary Level Syllabus 2026 को समझना एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू है जो उम्मीदवारों को तैयारी शुरू करने से पहले करना चाहिए। उम्मीदवारों की आसानी के लिए, हम यहां CET Senior Secondary Level Syllabus in Hindi में सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। परीक्षा के अंतर्गत आने वाले सभी विषयों के लिए विषयवार CET 12th Level Syllabus 2026 in Hindi में नीचे विस्तृत रूप से दिया गया है:-

Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF Download
Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF Download

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: Topic Wise

उम्मीदवार CET 12th Level Syllabus के अनुसार मुख्य विषयों की जांच कर सकते हैं। प्रत्येक लेवल पर कुल 5 विषय हैं।सीईटी परीक्षा 2026 के लिए राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत और राजस्थान का भूगोल, राजस्थान पर विशेष जोर देने वाली भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक तर्क और मानसिक क्षमता, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, कंप्यूटर का ज्ञान, समसामयिक घटनाएं इत्यादि से परीक्षा मे प्रश्न पूछे जाएंगे।

राजस्थान का इतिहास

  • प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल
  • प्रमुख शासक एवं उनकी उपलब्धियां
  • 1857 का विद्रोह
  • किसान आंदोलन
  • जनजातीय आंदोलन
  • प्रजामंडल आंदोलन
  • राजस्थान का एकीकरण
  • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व

राजस्थान की कला एवं संस्कृति

  • स्थापत्य एवं चित्रकला
  • लोक: संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य, नाटक
  • प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता
  • सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज़ और परंपराएँ
  • भाषा, बोलियाँ और साहित्य
  • कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व

भारत का भूगोल

  • भारत के भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान
  • प्रमुख नदियाँ, बांध, झीलें एवं सागर
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य
  • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन

राजस्थान का भूगोल

  • राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप
  • जलवायु दशाएं
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • प्रमुख मृदाएं
  • नदियां, बांध एवं झीलें
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल-संसाधन
  • पशु सम्पदा
  • वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण
  • जनसंख्या: वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात
  • प्रमुख जनजातियां
  • राजस्थान में पर्यटन

राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था:

  • भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व।
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग।

राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था:

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिपरिषद, राजस्थान विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
  • स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।

सीईटी सिलेबस : राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था: विशेषताएँ और समस्याएँ।
  • राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
  • हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
  • राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं अधिनियम, विकास संस्थाएं, सहकारी संस्थाएं, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकस एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)।

राजस्थान सीईटी सिलेबस: दैनिक विज्ञान

  • भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
    • ऑक्सीकरण और अपचयन प्रक्रिया
    • उत्प्रेरक
  • धातु अधातु और उनके प्रमुख योगिक
  • सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण योगिक
  • कार्बन का
    • कार्बन के महत्वपूर्ण योगिक
    • हाइड्रो कार्बन कार्बन के अपरूप
    • क्लोरोफ्लोरोकार्बन और प्रयोग
    • सीएनजी
    • बहुलक
    • साबुन और अपमार्जक
  • प्रकाश का परावर्तन और इसके नियम
    • प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
    • लेंस के प्रकार
    • दृष्टि दोष और उनका निवारण
  • अंतरिक्ष और सूचना प्रौद्योगिकी
    • भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम एवं
    • सूचना प्रौद्योगिकी
  • अनुवांशिकी से संबंधित शब्दावली मेंडल के आनुवंशिकता के नियम
    • गुणसूत्रों की संरचना
    • न्यूक्लिक अम्ल
    • प्रोटीन संश्लेषण का केंद्रीय सिद्धांत
    • मनुष्य में लिंग निर्धारण
  • पर्यावरण अध्ययन
    • पारिस्थितिक तंत्र की रचना
    • पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटक
    • पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह
    • जैव भू रासायनिक चक्र
    • जैव प्रौद्योगिकी सामान्य जानकारी
    • जैव पेटेंट
    • पादप किस्मों का परिवर्धन
    • ट्रांसजेनिक जीव जंतु
  • रक्त समूह
    • रक्त आधान
    • आरएच कारक
    • रोगाणु एवं मानव स्वास्थ्य
    • कुपोषण एवं मानव स्वास्थ्य
    • मानव रोग कारण और निवारण

CET Syllabus 12th Level 2026 : Logical Reasoning & Mathematics

तार्किक विवेचन (Logical Reasoning):

  • रक्त संबंध (Blood Relation)
  • संख्या श्रेणी (Number series)
  • वर्णमाला श्रेणी (Alphabet series)
  • घड़ी (Clock)
  • कैलेंडर (Calendar)
  • कूट और डिकोड (Code and Decode)
  • बैठने की व्यवस्था (Sitting arrangement)
  • मानसिक योग्यता और विश्लेषणात्मक योग्यता (Mental ability and analytical ability)

गणित (Mathematics):

  • ल.स.प. और म.स.प. (LCM & HCF)
  • औसत (Average)
  • लाभ और हानि (Profit & Loss)
  • प्रतिशत (Percentage)
  • साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple Interest, Compound Interest)
  • अनुपात और समानुपात (Ratio-Proportion)
  • समय, गति, दूरी और कार्य-समय (Time, Speed, Distance, Work and Time)
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल (Area of Triangle, circle, Ellipse, rectangle, sphere, and cylinder)
  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन (Volume of sphere, cylinder, cube, and cone)
  • आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख, आदि) (Graphical representation of data)

CET Senior Secondary Level : Computer Knowledge

  • कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
  • मेमोरी (रेम, रोम) फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कम्प्यूटर संगठन।
  • एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल / स्प्रेडशीट, एमएस पॉवरपॉइंट की जानकारी)।

Rajasthan Current GK

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं ।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व ।
  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां ।
  • नागरिक कर्तव्य: मूल कर्त्तव्य एवं नैतिक मूल्य ।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान

Rajasthan Public Health

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय

RSMSSB CET 12th Level Syllabus : Hindi

  • संधि और संधि विच्छेद
  • सामासिक पदों की रचना और समास विग्रह
  • उपसर्ग और प्रत्यय
  • पर्यायवाची और विलोम शब्द
  • अनेक अर्थ वाले शब्द
  • शब्द युग्म
  • संज्ञा सर्वनाम विशेषण अव्यय क्रिया
  • शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियां
  • अंग्रेजी के तकनीकी शब्दों का समानार्थक हिंदी शब्द
  • कार्यालय पत्र से संबंधित ज्ञान

CET 12th Level Syllabus : English

  • Tenses/Sequence of Tenses.
  • Voice : Active and Passive.
  • Narration : Direct and Indirect.
  • Use of Articles and Determiners.
  • Use of Prepositions.
  • Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
  • Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
  • Synonyms.
  • Antonyms.
  • One word substitution.
  • Comprehension of a given passage.
  • Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Informal

CET 12th Level Syllabus 2026 PDF Download

RSMSSB CET 12th Level Syllabus PDF Download: भर्ती प्रक्रिया के लिए अच्छी तरह से तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान सीईटी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पीडीएफ की जांच करनी चाहिए। आधिकारिक सिलेबस पीडीएफ में परीक्षा के लिए प्रासंगिक प्रमुख विषय शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिये गए लिंक के द्वारा CET 12th Level Syllabus PDF Download कर सकते है।

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर के सेक्शन पर क्लिक करना है। इसमें सिलेबस के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद CET 12th Level Syllabus के लिंक पर क्लिक करना है।
  • जिससे सिलेबस की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब आप इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

RSMSSB CET 12th Level Syllabus 2026 : Link

CET 12th Level Syllabus 2026 PDF Link
CET 12th Level Syllabus 2026
Rajasthan CET Notification 2026
RSSB

CET Sr. Secondary Level Syllabus: FAQ’s

Q.1: राजस्थान CET 12th लेवल सिलेबस पीडीएफ़ कहा से डाउनलोड कर सकते है?

Ans: आप ऊपर दिये गए लिंक से सीईटी 12th लेवल सिलेबस पीडीएफ़ को डाउनलोड कर सकते है।

Q.2: राजस्थान CET 12th लेवल की भर्ती परीक्षा कब होगी?

Ans: राजस्थान CET 12th लेवल की भर्ती परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Date: July 16, 2026

I am Sanjay Verma from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and government jobs. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the Job section of jobsrajasthan.com since 2023.

Leave a Comment

Close This Ads