WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 PDF Download

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस अपडेट कर दिया गया है। बोर्ड के द्वारा विस्तरत सीईटी ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस जारी कर दिया गया है। जिसे आप नीचे दिये गए लिंक से पीडीएफ़ प्रारूप मे CET Graduation Level Syllabus को डाउनलोड कर सकते है।

CET Graduation Level Syllabus 2026

Contents Table

राजस्थान सीईटी एग्जाम का आयोजन 1 वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित करवाया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान सीईटी एग्जाम में प्राप्त किए गए अंक या स्कोर 3 वर्ष के लिए मान्य होगा। अभ्यर्थी अपने अंको में सुधार करने के लिए राजस्थान सीईटी स्नातक लेवल एग्जाम कितनी भी बार दे सकता है। यह केवल एक पात्रता परीक्षा के रुप में सम्मिलित की जा रही है। भर्ती एजेंसियों के द्वारा संबंधित पद के लिए अलग से एग्जाम का आयोजन किया जायेगा।

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board, Jaipur (RSMSSB)
Exam NameCommon Eligibility Test (CET)
LevelGraduation Level
Salary/ Pay ScaleVaries Post Wise
Job LocationRajasthan
CategoryCET Syllabus 2026
Exam ModeOffline
Exam Date 1 to 3 December 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus: Latest Update

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का एग्जाम 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी CET Graduation Level Syllabus 2026 के आधार पर अपनी तैयारी कर सकते हैं। CET Graduation Level Exam Syllabus 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है।

CET Graduation Level Exam Pattern 2026

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होगें। इस परीक्षा में इस बार 1/3 नकारात्मक अंकन (Negative Marking) किया जायेगा। तथा परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के 300 अंकों के प्रश्न होंगे। जिसके लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित), राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारत की अर्थव्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी, सामान्य अग्रेंजी1503003 घंटे
  • परीक्षा में पूछे गए प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और स्नातक स्तर के होंगे। 
  • लिखित परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
  • ऑफलाइन लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे।
  • लिखित परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक होंगे। 
  • जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

CET Graduation Level Syllabus in Hindi

CET Graduation Level Syllabus 2026 को समझना एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू है जो उम्मीदवारों को तैयारी शुरू करने से पहले करना चाहिए। उम्मीदवारों की आसानी के लिए, हम यहां CET Graduation Level Syllabus in Hindi में सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं। परीक्षा के अंतर्गत आने वाले सभी विषयों के लिए विषयवार CET Graduation Level Syllabus 2026 in Hindi में नीचे विस्तृत रूप से दिया गया है:-

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 PDF
Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 PDF

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus : Topic Wise

इस परीक्षा के पाठ्यक्रम में भारत एवं राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष संदर्भ सहित), राजस्थान की कला, संस्कृति, साहित्य, लोक परंपराएँ एवं सांस्कृतिक विरासत, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारत एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक क्षमता एवं गणितीय योग्यता, समसामयिक घटनाएँ, नागरिक कर्तव्य, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी तथा सामान्य अंग्रेज़ी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास

  • भारतीय इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन-विभिन्न अवस्थाएं, इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के योगदानकर्ता एवं उनका योगदान
  • 1857 की क्रान्ति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आन्दोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं
  • प्रजामण्डल आंदोलन स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण- राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन, नेहरू युग में सांस्थानिक निर्माण, विज्ञान एवं तकनीकी का विकास।

राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत

  • प्राचीन सभ्यताएं, कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ :
  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था,
    सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं – किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प
  •  राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां
  • मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  • राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
  • राजस्थान का एकीकरण।

भारत का भूगोल

  • भौतिक स्वरूपः पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान
  • जलवायु एवं मानसून तंत्र
  • प्रमुख नदियाँ, बांध, झीलें एवं सागर
  • वन्य जीव जन्तु एवं अभयारण्य
  • प्रमुख फसलें- गेहूँ, चावल, कपास, गन्ना, चाय एवं कॉफी
  • प्रमुख खनिज-लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट एवं अभ्रक
  • ऊर्जा संसाधन– परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश
  • राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार

राजस्थान का भूगोल

  • भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश
  • जलवायु दशाएं, मानसून तंत्र एवं जलवायु प्रदेश
  • अपवाह तंत्र, झीलें, सागर, बांध एवं जल संरक्षण तकनीकें
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • वन्य जीव-जन्तु एवं अभयारण्य
  • मृदाएं
  • रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें जनसंख्या- वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, एवं लिंगानुपात
  • प्रमुख जनजातियाँ
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ, ऊर्जा संसाधन- परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  • पर्यटन स्थल
  • यातायात के साधन- राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायुयान

राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्वान्त, मौलिक कर्त्तव्य,
    संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका।
  • संविधान सभा, भारतीय संविधान की विशेषताएं
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय
  • संघीय एवं राज्य कार्यपालिका, निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, मुख्य सूचना आयुक्त, लोकपाल, राष्ट्रीय
    मानवधिकार आयोग, स्थानीय स्वायत शासन एवं पंचायती राज।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक
    सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानवधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग।

भारत की अर्थव्यवस्था

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ
  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
  •  ई-कॉमर्स
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र : कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल ।
  • हरित क्रान्ति, श्वेत क्रान्ति एवं नीली क्रान्ति।
  • पंचवर्षीय योजनाएं एवं नियोजन प्रणाली।
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसले, कृषि आधारित उद्योग
  • वृहद सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनायें, बंजड भूमि व सूखा क्षेत्र विकास परियोजनायें, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना
  • उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यात
    सामग्री, राजस्थानी हस्तकला
  • गरीबी एवं बेरोजगारी-अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाए, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान ।
  • विभिन्न कल्याणकारी योजनायें, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA), विकास संस्थायें, सहकारी आन्दोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, संविधान के 73 वें संशोधन के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह
  • विद्युत धारा, उष्मा, कार्य एवं ऊर्जा
  • आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं RH कारक
  • स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव
  • जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संधारणीय विकास
  • जन्तुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व
  • कृषि विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष संदर्भ में
  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • अम्ल, क्षार एवं लवण, ब्लीचिंग पाउडर, खाने का सोडा, प्लास्टर ऑफ पेरिस, साबुन एवं अपमार्जक

तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता

  • रक्त संबंध * संख्या श्रेणी * अक्षर श्रेणी
  • घड़ी * कैलेंडर
  • मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
  • पूर्ण संख्याओं का वर्ग, वर्गमूल, घनमूल
  • गुणनखण्ड, द्विघात समीकरण, लघुगणक
  • लघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य (LCM & HCF), औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात
  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय
  • एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएं, सरलरेखीय आकृतियां, त्रिभुज की सर्वांगसमता
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घ वृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल
  • त्रिकोणमितीय अनुपात, ऊंचाई – दूरी की सामान्य समस्याएं
  • केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप: माध्य, माध्यिका एवं बहुलक
  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन
  • आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरुपण: (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखाआलेख, आदि)

जन स्वास्थ्य (Public Health)

  • प्राथमिक चिकित्सा (First aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय

CET Graduation Level Syllabus : Language Knowledge

  • General Hindi
    • सामान्य हिन्दी
    • संधि और संधि विच्छेद
    • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रियाविशेषण, कारक, अव्यय
    • समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह उपसर्ग एवं प्रत्यय विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द
    • विराम चिह्न
    • ध्वनि एवं उसका वर्गीकरण
    • पारिभाषिक शब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)
    • शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण) वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यांश का शुद्धिकरण)
    • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
    • राजभाषा हिन्दी – संवैधानिक स्थिति ।
    • पत्र एवं उसके प्रकार – कार्यालयी पत्र के प्रारूप के विशेष सन्दर्भ में ।
  • General English
    • Use of Articles and Determiners
    • Tense/sequence of Tenses
    • Voice : Active and Passive . Narration : Direct and Indirect
    • Use of Prepositions ,
    • Translation of Ordinary/Common English sentences into Hindi and vice-versa
    • Synonyms and Antonyms
    • Comprehension of a given passage
    • Glossary of official, Technical terms (with their Hindi version)
    • Letter writing : Official, Demi-official, Circulars and Notices. Note : Questions on letter writing will also be objective regarding the structure of a letter.
    • Idioms and Phrases
    • One Word Substitution

कम्प्यूटर का ज्ञान

  • कंप्यूटर की विशेषताएँ और उपयोग (Characteristics and Applications of Computers)
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट और ई-मेल (Operating System, Internet and E-Mail)
  • कंप्यूटर संगठन (Computer Organization): इसके अंतर्गत मेमोरी (RAM, ROM), फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस की जानकारी।
  • एमएस ऑफिस (MS Office): एमएस वर्ड (MS Word), एमएस एक्सेल/स्प्रेडशीट (MS Excel/Spreadsheet) और एमएस पावरपॉइंट (MS PowerPoint) का ज्ञान।
  • साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security)
  • ई-सर्विसेज (E-Services)
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence – AI)

समसामयिक घटनाएं

  • प्रमुख घटनाएं: राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व: (Famous Personalities)
  • कार्यक्रम एवं नीतियां: राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।

(इसी भाग में नागरिक कर्तव्य का सिलेबस भी शामिल है) नागरिक कर्तव्य (Civic Duty):

  • नागरिक कर्तव्य: मूल कर्त्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।

CET Graduation Level Syllabus PDF Download

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus PDF Download: भर्ती प्रक्रिया के लिए अच्छी तरह से तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान सीईटी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पीडीएफ की जांच करनी चाहिए। आधिकारिक सिलेबस पीडीएफ में परीक्षा के लिए प्रासंगिक प्रमुख विषय शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिये गए लिंक के द्वारा Rajasthan CET Graduation Level Syllabus PDF Download कर सकते है।

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर के सेक्शन पर क्लिक करना है। इसमें सिलेबस के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद CET Graduation Level Syllabus के लिंक पर क्लिक करना है।
  • जिससे सिलेबस की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब आप इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

RSMSSB CET Graduation Level Syllabus 2026 : Link

CET Graduation Level Syllabus 2026 PDF Link
CET Graduate Level Syllabus 2026
RSSB

RSMSSB CET Graduation Level Syllabus : FAQ’s

Q.1: राजस्थान सीईटी स्नातक लेवल सिलेबस पीडीएफ़ कहा से डाउनलोड कर सकते है?

Ans: आप ऊपर दिये गए लिंक से सीईटी ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस पीडीएफ़ को डाउनलोड कर सकते है।

Q.2: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की भर्ती परीक्षा कब होगी?

Ans: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की भर्ती परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Date: July 16, 2026

I am Sanjay Verma from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and government jobs. I have experience working in this industry for about 4 years. I have been working in the Job section of jobsrajasthan.com since 2023.

Leave a Comment

Close This Ads