राजस्थान आरएसएसबी सीएचओ एडमिट कार्ड 2025 के 2 जून को आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इस लेख में उपलब्ध सीधे लिंक के माध्यम से उसे डाउनलोड कर सकते है।
CHO Admit Card 2025
राजस्थान सीएचओ भर्ती के लिए परीक्षा 8 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। राजस्थान सीएचओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 नवंबर से 2 अप्रैल से 1 मई 2025 तक भरे गए थे। यह भर्ती लगभग 2634 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। सीएचओ एडमिट कार्ड जून के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। राजस्थान सीएचओ एडमिट कार्ड 2025 नाम के अनुसार और रोल नंबर के अनुसार डाउनलोड करें। हम आपको नीचे दोनों तरीकों से सीएचओ एडमिट कार्ड 2025 राजस्थान डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और सीधा लिंक प्रदान कर रहे हैं।
| Name of the Exam | Community Health Officer (CHO) |
| Conducting Body | RSMSSB |
| Exam level | District Level |
| Exam Frequency | Once a year |
| Mode of Examination | Online |
| Exam Duration | 1 hour, 30 minutes |
| Language | Hindi/English |
| Post name/Purpose of the exam | Recruitment of community health officer |
Rajasthan CHO Exam Date 2025
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीएचओ परीक्षा तिथि 2025 जारी कर दी है। राजस्थान सीएचओ एग्जाम 8 मई 2025 को दोपहर 09:30 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से Rajasthan CHO Exam Date 2025 से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
| Events | Dates |
|---|---|
| Admit Card Released Date | 2nd June 2025 |
| RSMSSB CHO Exam Date | 8th June 2025 (9:30PM to 12:00PM) |
Rajasthan CHO Admit Card 2025 PDF Download
आरएसएमएसएसबी बोर्ड द्वारा सीएचओ एडमिट कार्ड अपलोड कर दिये अब सभी उम्मीदवार आसानी से नीचे दिये प्रोसेस को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आरएसएमएसएसबी सीएचओ परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आवेदक नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर अपना Rajasthan CHO Admit Card 2025 PDF डाउनलोड कर सकेंगे ।

RSMSSB CHO Admit Card 2025 Download Process
RSMSSB CHO एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। राजस्थान CHO एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का क्रमवार पालन करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “CHO Admit Card 2025” लिंक को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद अपना आवेदन क्रमांक (Application Number), जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- “Get Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका RSMSSB CHO Admit Card 2025 प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक चेक करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
राजस्थान सीएचओ एडमिट कार्ड 2025 विवरण
आरएसएमएसएसबी सीएचओ एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:-
- अभ्यर्थियों का नाम
- पिता/अभिभावक का नाम
- लिंग
- जन्म की तारीख
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा निर्देश
Rajasthan CHO Admit Card 2025 : Link
| Rajasthan CHO Admit Card 2025 : Link |
|---|
| CHO Admit Card |
| CHO Answer Key |
| CHO Exam Date 2025 |
| RSMSSB |
परीक्षार्थी की केन्द्र पर पहचान एवं तलाशी :-
- परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पूर्व पहुंच जाएं, ताकि चेकिंग प्रक्रिया के बाद समय पर परीक्षा कक्ष में अपनी निर्धारित सीट पर बैठ सकें।
- परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में किसी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखें।
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र और एक मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र अनिवार्य है। पहचान के लिए आधार कार्ड (जिसमें जन्मतिथि अंकित हो) को प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष परिस्थिति में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान-पत्र भी स्वीकार किया जा सकता है।
- इसके अलावा, उपस्थित पत्रक पर लगाने के लिए 2.5cm x 2.5cm आकार का नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। यह फोटो हाल ही में खिंचवाया गया हो (एक माह से अधिक पुराना न हो), और किसी भी प्रकार से मर्ज, मॉर्फ या टेम्पर न किया गया हो। सभी फोटो को सॉफ्टवेयर से जांचा जाएगा।
- परीक्षार्थियों को साथ में नीली स्याही का पारदर्शी बॉलपेन अवश्य लेकर आना होगा। इसके अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र में लाना प्रतिबंधित है।
FAQ’s
Q.1: राजस्थान सीएचओ एडमिट कार्ड 2025 कब जारी किया जाएगा?
Ans: राजस्थान सीएचओ एडमिट कार्ड 2 जून 2025 को जारी कर दिया गया है।
Q.2: राजस्थान सीएचओ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
Ans: राजस्थान सीएचओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए संपूर्ण प्रोसेस डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।
Q.3: सीएचओ का एग्जाम कब है?
Ans: राजस्थान सीएचओ एग्जाम 8 जून 2025 को दोपहर 9:30 से 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।